First National News

काजल अग्रवाल का जीवन परिचय

Kajal Aggarwal | చిరున‌వ్వుతో చంపేస్తున్న కాజల్ అగర్వాల్‌..-Namasthe  Telangana

काजल अग्रवालतमिल और तेलगु फिल्म क्षेत्र की प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल जो की पुरे भारत के लोगों की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से हैं। उनका जन्म 19 जून1985 को मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ। वैसे तो इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी लेकिन प्रसिद्धि इन्हे तेलगु और तमिल फिल्मों से ही प्राप्त हुई। काजल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में कर दी थी। काजल ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। इन्होंने कुछ ही हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन काजल ने ज्यादातर तेलगु और तमिल फिल्मों में काम किया है और यहीं से इन्हें प्रसिद्धि प्राप्त हुई। काजल को बचपन से अभिनय/फिल्म क्षेत्र में काम करना था। जिसके लिए वो स्कूल कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों और ड्रामा शो में भी हिस्सा लिया करती थी

परिवार (Kajal Aggarwal Family)

काजल अग्रवाल के परिवार में उनके माता पिता और एक बहन है। काजल के पिताजी का नाम विनय अग्रवाल है, वह एक व्यवसायी हैं, और उनकी माता का नाम सुमन अग्रवाल है। जो की बिजनेस मैनेजर हैं, और काजल की बड़ी बहन का नाम निशा अग्रवाल है, काजल की बहन भी एक अभिनेत्री हैं और यह तेलगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं।

वैवाहिक स्थिति

काजल ने साल 2020 में गौतम किचलू के साथ सगाई कर ली थी और इसी साल को इन दोनों से शादी भी कर ली थी। खबरों के मुताबिक काजल ने 6 अक्टूबर को गौतम किचलू के साथ शादी की घोषणा की थी, और इसी महीने के अंत में 30 अक्टूबर को काजल और गौतम शादी के बंधन में बध गए। बता दें कि काजल के पति गौतम किचलू भी एक व्यवसायी हैं। काजल और गौतम का विवाह मुंबई में एक सामान्य निजी समाहरोह में हुआ था।

See also  Amitabh Bachchan Biography

और साल 2022 में जनवरी में काजल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी थी की वह माँ बनने वाली हैं और इस बात की हामी उनके पति गौतम ने भी भरी थी। और 19 जून 2022 को काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम इन्होने नील रखा है।

प्रेम संबंध (Kajal Aggarwal Boyfriend/Affairs)

यदि काजल के प्रेम संबंध/बॉयफ्रेंड की बात करें तो आपको बता दे काजल का संबंध मिडिया खबरों के अनुसार प्रभास से रहा है, प्रभास भी दक्षिण भारत के एक जाने माने अभिनेता हैं, इन्होने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन नार्थ इंडिया में इनको खास प्रसिद्धि इनकी फिल्म बाहुबली से मिली थी। हाल फ़िलहाल में प्रभास की आदिपुरुष फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ है, और यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। यह जानकारी थी काजल के पूर्व बॉयफ्रेंड प्रभास की लेकिन वर्तमान समय में काजल एक विवाहित महिला हैं। आपको बता दें काजल ने अपने और प्रभास के रिश्ते की खबर को अफवाह बताया। क्योंकि मिडिया में यह अफवाह फैलाई जा रही थी।

Kajal Aggarwal Favorite Thigs (काजल की पसंदीदा चीजें)

यदि काजल की पसंद न पसंद की बात की जाए तो सबसे पहली बात उनकी पसंद में यह होगी की उन्हें योग करना बहुत पसंद है, इसके साथ ही उनको किताबें पढ़ना, नृत्य करना, भी पसंद है। और काजल की पसंदीदा पुस्तकों की जानकारी यहाँ दी गई सारणी में है, खाने में हैदराबादी बिरियानी काजल की पसंदीदा है। इनके पसंदीदा अभिनेता नागार्जुन, महेश बाबू और शारुख खाना, सलमान खान हैं। इसकी पसंदीदा फिल्म एक बॉलीवुड की फिल्म है, जिसमे इनकी पसंदीदा अभिनेत्री काजोल और पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें काजल को लाल, नीला और सफ़ेद रंग बहुत प्रिय है।

See also  तहलका प्रैंक (सनी आर्य) जीवनी, उम्र, परिवार, पत्नी, कुल संपत्ति

Total Assets (काजल अग्रवाल की कुल सम्पति)

अपनी मेहनत और दमदार अभिनय/एक्टिंग से देश भर के लोगों के दिल में अपने लिए प्यार पाने वाली काजल आज एक जानी मानी हस्ती हैं। वर्तमान समय में काजल मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में काम करती हैं। खबरों और मिडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मिली जानकारी से पता चला है की काजल एक फिल्म की फ़ीस 4 से 5 करोड़ तक लेती है। और लगभग साल के 14 करोड़ तक कमा लेती हैं। फिल्मों के अलावा काजल कई सारे विज्ञापनों में भी काम करती हैं। काजल की सम्पति में उनके पास 2 घर हैं, और काजल के पास अच्छी खासी कार कलेक्शन भी है। बात करें यदि काजल की कुल सम्पति की तो यह 85 करोड़ से भी अधिक सम्पति की मालकिन है।

काजल अग्रवाल से जुड़ी कुछ बातें

आपको बता दें काजल किसी भी प्रकार के नशे वाली चीजों का सेवन नहीं करती हैं। काजल ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमे से कुछ ये हैं – क्यों। हो गया न, सिंघम और स्पेशल 26 लेकिन बॉलीवुड फिल्मों से इन्हे इतनी ज्यादा प्रसिद्धि नहीं मिल पाई। काजल एक पशु प्रेमी हैं और जिसके लिए वह पशु सर्कसों को प्रतिबंधित करवाने के लिए PETA का साथ देती हैं। काजल को साउथ इंडियन फिल्म क्षेत्र में मिस कन्जीनिऐलिटी के नाम/रूप से जाना जाता है क्योंकि वह एक ख़ुशमिज़ाज और शांत स्वभाव की अभिनेत्री हैं।

काजल अग्रवाल से संबंधित विवाद

साल 2011 में काजल विवादों से घिर गई थी, क्योंकि उन्होंने FHM मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था और मैगजीन में काजल का टॉपलेस फोटो लगा था जिसके कारण काजल विवादों का सीकर हुई। लेकिन काजल ने इस विवाद के बारे में कहा था की फोटोशूट के दौरानउन्होंने ने टॉप पहनी थी, इस फोटो को बाद में एडिट किया गया था। लेकिन इस फोटोशूट के कारण इन्हे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

See also  Sushant Singh Rajput death case: Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis gives an important update - In Hindi

अभिनय करियर की शुरुआत (Acting Career)

काजल अग्रवाल की प्रसिद्धि कारण भले ही तमिल-तेलगु फिल्में हैं, लेकिन फिल्म क्षेत्र में कदम काजल ने बॉलीवुड फिल्मों से रखा काजल ने अभिने अभिनय जीवन की शुरुआत हिंदी फिल्म क्यूँ! हो गया ना नामक फिल्म से की। इस फिल्म में काजल ने दिया (ऐश्वर्या राय) की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद काजल ने अपनी पहली तेलगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम में मुख्य भूमिका निभाई लेकिन इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन इसके बाद इन्होने अपनी दूसरी तेलगु फिल्म की चंदामामा और इस फिल्म को अच्छी खासी सफलता मिली। और इसके बाद साल 2008 में काजल ने अपनी पहली तमिल फिल्म की और पहली तमिल फिल्म करने के बाद इन्होने 2 और तमिल फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों को तो सफलता मिली लेकिन काजल के करियर को इतनी अधिक सफलता नहीं मिल पाई।

काजल ने साल 2009 में चार फिल्में की थी इसमें तमिल भाषा में भी फिल्म है, लेकिन इनकी इन फिल्मों की कुछ ज्यादा कमाई भी न हो पाई। लेकिन इनमे से इनकी फिल्म मगधीरा जो की राम चरण के साथ थी, इस फिल्म की कमाई भी अच्छी हुई और इनकी इस फिल्म की कमाई ने कई तेलगु फिल्मों की कमाई को भी पछाड़ दिया था। इनकी फिल्म उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलगु फिल्मों में से एक फिल्म थी। और इस फिल्म ने काजल को भी प्रसिद्धि प्रदान की। साथ ही इस फिल्म को तमिल भाषा में मावीरन नाम से रिलीज किया गया था। और यहाँ भी इसको काफी सफलता प्राप्त हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *